विदेशी बाजारों में नरमी के बीच स्थानीय स्तर पर बिकवाली रहने से घरेलू सराफा बाजार में सोने के भाव 220 रुपये घटकर 28,280 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए। यह सोने का तीन सप्ताह का निचला स्तर है।
औद्योगिक और सिक्का निर्माताओं की तरफ मांग कम रहने से चांदी भी 350 रुपये फिसलकर 42,650 रुपये प्रति किलो पर आ गई। सिंगापुर में सोने के भाव एक फीसदी घटकर 1,278.48 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। चांदी 0.8 फीसदी नीचे 19.33 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज की गई।
घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी में गिरावट का असर सिक्कों के भाव पर भी हुआ। सोने की आठग्रामी गिन्नी 100 रुपये उतरकर 24,600 रुपये प्रति पर बिकी। चांदी सिक्कों के भाव 2,000 रुपये गिर गए। चांदी सिक्का लिवाली भाव 74,000 और बिकवाली 75,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर दर्ज किए गए।