सोने-चांदी की कीमतों में बुधवार को इस साल की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। दिल्ली सराफा बाजार में सोने के भाव 510 रुपये लुढ़क कर छह सप्ताह के सबसे निचले स्तर 27,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
चांदी के भाव में भी 1,700 रुपये की भारी-भरकम गिरावट दर्ज की गई। भाव 37,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। सोने की अठग्रामी गिन्नी हालांकि केवल 50 रुपये की कमी के साथ 23,700 रुपये पर रही, पर चांदी सिक्के में 2,000 रुपये की बड़ी गिरावट रही। इसके लिवाली भाव 60,000 रुपये और बिकवाली भाव 61,000 रुपये प्रति सैकड़ा रहे।