फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना हुआ फिर से महंगा, जानिए भाव

Thu, 24 Apr 2014 11:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी बाजारों में मजबूती और घरेलू स्तर पर लिवाली तेज रहने से सोने-चांदी की कीमतों में तेजी बनी रही। घरेलू सराफा बाजार में सोना 190 रुपये बढ़कर 30,440 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।
विज्ञापन


वहीं, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की तरफ से मांग बढ़ने से चांदी भी 470 रुपये ऊपर 43,300 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिकी। सराफा व्यवसायियों का कहना है कि सीजनल मांग रहने से थोक बाजारों में लिवाली तेज रही।

विज्ञापन

विदेशों में भी महंगा हुआ सोना

इसके अलावा, विदेशी बाजारों में सराफे में आई मजबूती का घरेलू बाजारों पर सकारात्मक असर हुआ। सिंगापुर में सोने के भाव 0.05 फीसदी बढ़कर 1,284.30 डॉलर प्रति औंस हो गए। चांदी भी 0.39 फीसदी बढ़कर 19.46 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई। घरेलू बाजार में सोने-चांदी में तेजी का असर सिक्कों के भाव पर नहीं हुआ। सोने की आठग्रामी गिन्नी 24,900 रुपये प्रति पर स्थिर रही। चांदी सिक्का लिवाली के भाव 80,000 रुपये और बिकवाली 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें