फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने-चांदी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी

Thu, 13 Mar 2014 02:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले तीन दिनों की गिरावट से उबरकर सोना बुधवार को 320 रुपये की मजबूती के साथ एक बार फिर 31 हजार के पार 31,020 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।
विज्ञापन


विदेशी बाजारों में तेजी और घरेलू थोक एवं खुदरा बाजारों में खरीदारी जोर पकड़ने से भाव में मजबूती लौटी। दूसरी ओर, औद्योगिक एवं चांदी सिक्का निर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी हाजिर के भाव भी 600 रुपये की उछाल लेकर 46,700 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए।

कारोबारियों का कहना है कि सोने में आई रिकवरी की मुख्य वजह थोक और खुदरा बाजार में निचले भावों पर खरीदारी में आई तेजी रही। वहीं, विदेशी बाजारों में सोना करीब छह माह के टॉप पर पहुंच गया। जिसका घरेलू बाजारों पर सकारात्मक असर हुआ। सिंगापुर में सोने के भाव 1.1 फीसदी बढ़कर 1,363.97 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए। यह विगत 20 सितंबर के बाद का उच्चतम स्तर है। चांदी भी 1.3 फीसदी ऊपर 21.10 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू बाजारों में सोने में आई रिकवरी का असर हालांकि सोने के सिक्कों पर नहीं देखा गया। सोने की आठग्रामी गिन्नी 25,400 रुपये प्रति के भाव पर स्थिर रही। चांदी सिक्कों के भाव भी पुराने स्तर पर टिके रहे। चांदी सिक्का लिवाली 86,000 और बिकवाली 87,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बने रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें