फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी मांग और महंगा हो गया सोना

Thu, 02 Jan 2014 05:31 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी-ब्याह के सीजन में सोने की मांग और अधिक तेजी आने से सोने की कीमतें फिर बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


मजबूत विदेशी रुझानों के बीच घरेलू बाजार में आने वाले शादी-ब्याह के सीजन की मांग बढ़ने से सोना 175 रुपए की तेजी लेकर 30,200 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

औद्योगिक व ज्वेलरों की ओर से खरीदारी तेज रहने से चांदी के भाव भी 950 रुपये उछलकर 44,750 रुपए प्रति किलो हो गए।

सराफा कारोबारियों का कहना है कि आगामी वैवाहिक सीजन की मांग को पूरा करने के तहत ज्वेलरों और थोक व्यापारियों द्वारा मांग अधिक रहने से सोने-चांदी के भाव में मजबूती आई।
विज्ञापन


इसके अलावा विदेशी बाजारों में भी बुलियन में तेजी रही। सिंगापुर में सोने के भाव 1.5 फीसदी ऊपर 1,224.11 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए। चांदी 20 डॉलर बढ़कर 19.47 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।
विज्ञापन


घरेलू सराफा बाजार में सोने की मजबूती का असर गिन्नी के भाव पर नहीं देखा गया। सोने की आठग्रामी गिन्नी 25,100 रुपए प्रति के भाव टिकी रही। हालांकि, चांदी सिक्कों में 1,000 रुपए प्रति सैकड़ा की तेजी जरूर दर्ज की गई। घरेलू बाजार में चांदी सिक्का लिवाली 85,000 और बिकवाली 86,000 रुपए प्रति सैकड़ा हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें