सोने की कीमतों में एक दिन में साल की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक दिन में ही सोने में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है।
मंगलवार को साल 2014 में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। इस साल सोने की कीमतों में आया यह सबसे बड़ा उछाल है।
मंगलवार को सोने की कीमत 27,040 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गई। मंगलवार को सोने की कीमतों में 840 रुपए प्रति दस ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
औद्योगिक कंपनियों और सिक्का निर्माताओं की तरफ से मांग नहीं रहने से सोमवार को घरेलू सराफा बाजार में चांदी के दाम 1,080 रुपए की तेज गिरावट लेकर 34,300 रुपये प्रति किलो पर आ गए।
वहीं, रिजर्व बैंक द्वारा आयात नियमों में ढील दिए जाने के बाद घरेलू बाजार में आपूर्ति बढ़ने से सोने की कीमत 200 रुपये लुढ़क कर 26,200 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गई थी।
सोने की आठग्रामी गिन्नी 23,600 रुपये प्रति पर स्थिर रही। हालांकि, चांदी सिक्कों में 3,000 रुपये की गिरावट आई। चांदी सिक्का लिवाली के भाव 58,000 और बिकवाली भाव 59,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर दर्ज किए गए।
उधर, विदेशी बाजारों में भी सोने में भारी गिरावट आई। सिंगापुर में सोने के भाव 2.1 फीसदी घटकर 1,142.88 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। चांदी भी 8 फीसदी नीचे 14.42 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।