वैश्विक स्तर पर तेजी के बीच स्थानीय स्तर पर ज्वेलरों की जबरदस्त मांग ने सोने ने मंगलवार को एक साल की सबसे बड़ी एकदिनी छलांग लगाते हुए 28 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। सोने में 710 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी रही। बीते आठ दिनों में सोने में 825 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की जा चुकी है।
बाजार सूत्रों के अनुसार डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हो रहा है। ऐसे में सोने का आयात भी महंगा हो गया है जिससे स्थानीय बाजार में सोना महंगा हो रहा है।
सोने के साथ-साथ चांदी ने भी छलांग लगाई और यह 37 हजार रुपये प्रति किलो के पार चली गई। चांदी 1,180 रुपये बढ़कर 37,230 रुपये प्रति किलो हो गई। तेजी के कारण औद्योगिक मांग में बढ़ोतरी के साथ सिक्कों की मांग में भी तेजी बताई गई है।