सराफा बाजार में नए साल की शुरुआत सकारात्मक रुझानों के साथ हुई। घरेलू बाजार में सोने के भाव 225 रुपये की उछाल के साथ एक बार फिर 30 हजार के पार 30,025 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। चांदी भी 45 रुपये की बढ़त बनाते हुए 43,800 रुपये प्रति किलो पर दर्ज की गई।
कारोबारियों का कहना है कि आने वाले शादी-ब्याह के सीजन की मांग के चलते सोने-चांदी की कीमतों में तेजी रही। चांदी सिक्के का साप्ताहिक आपूर्ति वायदा 43,960 रुपये प्रति किलो पर बोला गया।
हालांकि, घरेलू बाजार में सोने की आठग्रामी गिन्नी के भाव 25,100 रुपये प्रति पर टिके रहे और चांदी सिक्कों में 1,000 रुपये की गिरावट आई। सिक्का लिवाली 84,000 रुपये और बिकवाली के भाव 85,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।