यूक्रेन संकट के साथ और फेड रिजर्व की आगामी बैठक को लेकर अनिश्चितता का
माहौल रहने से घरेलू सराफा बाजार में सोने के भाव लगातार तीसरे कारोबारी
सत्र में गिरावट पर रहे।
दिल्ली सराफा बाजार में सोना 45 रुपये गिरकर
30,680 पये प्रति 10 ग्राम पर रहा। चांदी भी 210 पये उतरकर 46,240 पये
प्रति किलोग्राम के भाव पर रही।
सोने की अठग्रामी गिन्नी पिछले कारोबारी
दिवस के भाव 25,300 रुपये प्रति आठ ग्राम पर टिकी रही।
चांदी सिक्के लिवाली
और बिकवाली के भाव भी अपने पिछले स्तर 86,000 और 87,000 रुपये प्रति
सैकड़ा पर बने रहे। लंदन में सोने के भाव 0.7 फीसदी गिरकर 1,346.10 डॉलर
प्रति औंस रहे।