फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना और हुआ सस्ता, जानिए क्या रहा भाव

Wed, 11 Sep 2013 07:03 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नरमी और स्थानीय स्तर पर मांग कम रहने से घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई।
विज्ञापन


स्थानीय बाजार में सोना 130 रुपए सस्ता होकर 31,240 रुपए प्रति दस ग्राम पर बिका। चांदी के भाव 720 रुपए घटकर 52,610 रुपए प्रति किलो पर रहे।

सराफा बाजार के कारोबारियों का कहना है कि विदेशी बाजारों में दाम घटने और स्थानीय स्तर पर माल का उठाव नहीं रहने के चलते भाव में नरमी आई है।

न्यूयार्क में सोने के दाम 23.20 डॉलर गिरकर 1,363.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। चांदी 3.14 फीसदी उतरकर 22.97 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

घरेलू बाजार में सोना 99.9 और सोना 99.5 प्रत्येक के भाव 130 रुपए घट गए और भाव क्रमश: 31,240 रुपए और 31,040 रुपए प्रति दस ग्राम पर दर्ज किए गए।

सोने की आठग्रामी गिन्नी 25,200 रुपए प्रति पर टिकी रही। औद्योगिक और सिक्का निर्माताओं की मांग नहीं रहने से चांदी में भी गिरावट आई। चांदी हाजिर 720 रुपए घटकर 52,610 रुपए प्रति किलो पर आ गई।
विज्ञापन


जबकि, चांदी साप्ताहिक आपूर्ति वायदा के भाव 690 रुपए नीचे 52,610 रुपए प्रति किलो पर बोले गए। चांदी सिक्का लिवाली के भाव 87,000 और बिकवाली के भाव 88,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें