फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना हुआ और ज्यादा सस्ता, गिरेंगे दाम!

विज्ञापन
विज्ञापन
सोना और ज्यादा सस्ता हो गया है। लगातार छठे दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। अभी आगे सोना और अधिक सस्ता हो सकता है।
विज्ञापन


मांग में नरमी और बिकवाली के दबाव में घरेलू सराफा बाजार में लगातार छठे कारोबारी सत्र सोने की कीमतों में गिरावट आई। सोना 90 रुपये फिसलकर 27,770 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया।

औद्योगिक मांग और सिक्का निर्माताओं की तरफ से मांग कम रहने से चांदी भी लगातार चौथे सत्र कमजोर हुई और 200 रुपये लुढ़क कर 42,000 रुपये प्रति किलो पर बिकी।
विज्ञापन


सराफा कारोबारियों का कहना है कि विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में गिरावट के साथ स्थानीय स्तर पर थोक कारोबारियों की ओर से बिकवाली का दबाव बना हुआ है।
विज्ञापन

अभी और कम होंगे दाम

न्यूयार्क में सोने के भाव 0.66 फीसदी घटकर 1,260.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। चांदी भी 0.57 फीसदी नीचे 19.06 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।

घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का असर सिक्कों के भाव पर नहीं हुआ। सोने की आठग्रामी गिन्नी 24,500 रुपये प्रति पर टिकी रही। वहीं, चांदी सिक्कों में भी स्थिरता रही।

चांदी सिक्का लिवाली भाव 73,000 और बिकवाली भाव 74,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर दर्ज किए गए। आगे पितृपक्ष शुरू होने के बाद सोने की कीमतों में और ज्यादा गिरावट आने की संभावना है।

पितृपक्ष के बाद बाजार में खरीदारी पूरी तरह से स्‍थागित हो जाती है। ‌फिर नवरात्र से बाजार में खरीदारी शुरू होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें