फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार 7वें दिन सोना और हुआ सस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी में लगातार चली गिरावट के बीच घरेलू बाजार में भी दोनों धातुओं की कीमतों का लुढ़कना जारी रहा। शुक्रवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोने का भाव 100 घटकर 25,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
विज्ञापन


चांदी का भाव भी 150 रुपये लुढ़क कर 35,000 रुपये के स्तर से नीचे 34,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। कारोबारियों के मुताबिक त्योहारी सीजन गुजर जाने के बाद आभूषण निर्माताओं के साथ-साथ खुदरा ग्राहक भी खरीदारी नहीं कर रहे हैं।

लोगों को ग्लोबल गिरावट के चलते भाव और नीचे आने का इंतजार है। इसके चलते घरेलू बाजार में भी कीमतों पर लगातार दबाव बना हुआ है।
विज्ञापन

दीवाली के बाद से 2,000 रुपए हुआ सस्ता

दीवाली के बाद से सोने के भाव अब तक करीब दो हजार रुपये तक घट चुके हैं। हालांकि दोनों ही धातुओं के सिक्के शुक्रवार को गिरावट से बचे रहे। सोने की अठग्रामी गिन्नी 23,600 रुपये के भाव पर स्थिर रही।

दूसरी ओर चांदी के सिक्के में 2,000 रुपये की मजबूत रिकवरी दिखी और लिवाली भाव 59,000 रुपये व बिकवाली भाव 60,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर रहे।

सिंगापुर में सोना 0.90 फीसदी की गिरावट के साथ अप्रैल 2010 के बाद के सबसे निचले स्तर 1,132.16 डॉलर प्रति औंस पर रहे। चांदी 2.3 फीसदी गिरावट के साथ 15.06 डॉलर प्रति औंस पर रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें