सोने की कीमतें तीन साल के न्यूनतम स्तर पर आ गई है। पिछले तीन साल के दौरान सोने की कीमत इतनी कम हुई है। बुधवार को सोने की कीमत 450 रुपए कम होकर 25,900 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। सोने की कीमतों में लगातार पांचवे दिन गिरावट दर्ज की गई है।
सोने की कीमतों में गिरावट की खबर पहले भी आ चुकी है। इसको जानते हुए बाजार में सोने की खरीदारी काफी कम हो चुकी है। सर्राफा कारोबारियों ने भी कीमतों कमी आने के चलते खरीदारी से बच रहे हैं। बाजार में चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की कीमतों में प्रति किलो 900 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है।
सर्राफा व्यापारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में बाजार में सोने की कीमतों में और अधिक गिरावट आ सकती है। बाजार में सोने-चांदी की गिरावट के चलते बाजार में कारोबारी इसमें निवेश करने से बच रहे हैं।
लगातार पांचवें दिन घटे दाम
मंगलवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोने का भाव 26,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के पूर्व स्तर पर कायम रहा था। चांदी 100 रुपये घटकर 35,950 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
कारोबारियों के मुताबिक त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद से ही ज्वेलर और खुदरा ग्राहक आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में और कमी आने के इंतजार में फिलहाल खरीदारी नहीं कर रहे हैं। इससे मांग में लगातार सुस्ती बनी हुई है और दोनों ही कीमती धातुओं के भावों पर दबाव बना हुआ है।
सोने की अठग्रामी गिन्नी 100 रुपये की गिरावट के साथ 23,700 रुपये के भाव पर रही। चांदी के सिक्के में तगड़ी गिरावट जारी रही और भाव 1000 रुपये नीचे आकर लिवाली 59,000 रुपये प्रति सैकड़ा व 60,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर रहे।
विदेशी बाजार में भी धारणा कई दिनों से गिरावट की बनी हुई है। सिंगापुर में सोने का भाव तकरीबन चार साल के निचले स्तर 1,165.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी करीब एक फीसदी की गिरावट के साथ 15.98 डॉलर प्रति औंस पर रही।