फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना 31 हजार से नीचे उतरा

Fri, 21 Dec 2012 10:47 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वैश्विक बाजारों में गिरावट के बीच स्थानीय स्तर पर भारी बिकवाली से घरेलू सराफा बाजार में सोना 330 रुपये लुढ़ककर छह सप्ताह के निचले स्तर 30,870 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। कमजोर मांग के चलते चांदी भी 1,500 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 57,750 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
विज्ञापन


कारोबारियों का कहना है कि अमेरिकी संसद द्वारा डॉलर को मजबूत करने वाले उपायों पर सहमति बनने से विदेशी बाजार में सोना छह माह के सबसे निचले स्तर पर आ गया। सिंगापुर में सोना 0.7 फीसदी की गिरावट लेकर 1,635.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। यह गत 22 अगस्त के बाद का निचला स्तर है। वहीं, चांदी के भाव 1.1 फीसदी कमजोर होकर 29.64 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

इधर, स्थानीय स्तर पर वैवाहिक सीजन समाप्त होने से मांग में गिरावट का रुझान रहा। सोना के भाव 330 रुपये गिरकर 30,870 रुपये प्रति दस ग्राम रह गए। जबकि चांदी 1,500 रुपये की भारी गिरावट के साथ 57,750 रुपये प्रति किलो पर आ गई। सोने की गिन्नी के भाव 100 रुपये लुढ़ककर 25,400 रुपये प्रति रह गया। चांदी सिक्का में 1,000 रुपये की गिरावट आई। चांदी सिक्का लिवाली 77,000 और बिकवाली 78,000 रुपये प्रति सैकड़ा रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें