ऊंचे भाव के चलते बाजार में घरेलू व थोक मांग नहीं होने का असर सोने की कीमतों पर देखा गया। घरेलू सराफा बाजार में सोमवार को सोने के दाम 200 रुपए घटकर 31,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए।
हालांकि, औद्योगिक मांग ने चांदी की कीमतों को तेजी दी। चांदी के भाव 470 रुपए बढ़कर 54,000 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए।
कारोबारियों का कहना है कि ऊंचे भाव के चलते सोने के खरीदार बाजार से दूरी बनाए हुए हैं। वहीं, एशियाई बाजारों में कमजोरी का असर भी घरेलू बाजार पर पड़ा।
हालांकि, औद्योगिक मांग बढ़ने से चांदी की कीमतों में तेजी आई। इसके अलावा, शेयर बाजार के मजबूत होने से निवेशकों ने अपने फंड बुलियन से इक्विटी में स्थानांतरित किए।
इसका असर भी घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर हुआ। सिंगापुर में सोने के भाव 0.27 फीसदी गिरकर 1,394 डॉलर प्रति औंस पर आ गए।
घरेलू सराफा बाजार में सोना 99.9 और सोना 99.5 प्रत्येक में 200 रुपए की गिरावट रही और भाव क्रमश: 31,500 और 31,300 रुपए प्रति दस ग्राम रह गए।
शनिवार को सोने के दाम 280 रुपए मजबूत हुए थे। सोने की आठग्रामी गिन्नी 25,100 रुपए प्रति पर स्थिर रही। दूसरी ओर, चांदी हाजिर के भाव 470 रुपए उछलकर 54,000 रुपए प्रति किलो हो गए।
चांदी साप्ताहिक आपूर्ति वायदा 150 रुपए ऊपर 53,750 रुपए प्रति किलो पर बोला गया।
हालांकि चांदी सिक्कों में 1,000 रुपए की गिरावट रही। सिक्का लिवाली के भाव 89,000 और बिकवाली 90,000 रुपए प्रति सैकड़ा रहे।