कमजोर अंतरराष्ट्रीय रुझानों के बीच स्थानीय स्तर पर कारोबारियों द्वारा बिकवाली से घरेलू सराफा बाजार में सोने के भाव 220 रुपए गिरकर 31,710 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए।
हालांकि, औद्योगिक व सिक्का निर्माताओं द्वारा माल का उठाव तेज रहने से चांदी के दाम 510 रुपए बढ़कर 50,100 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए।
कारोबारियों का कहना है कि सोने के मौजूदा भाव पर मांग रहने से थोक बाजार में बिकवाली रही। इस बीच अंतरराष्ट्रीय संकेत भी गिरावट वाले रहे।
न्यूयार्क में सोने के भाव 0.5 फीसदी गिरकर 1,345.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। दूसरी ओर, घरेलू बाजार में सोने की आठग्रामी गिन्नी के भाव 25,300 रुपये प्रति पर स्थिर रहे। जबकि, चांदी सिक्कों के भाव 1,000 रुपये उछल गए।
चांदी सिक्का लिवाली के भाव 88,000 और बिकवाली के 89,000 रुपये प्रति सैकड़ा हो गए।