फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में सोना हुआ और सोणा, जानिए दाम

Wed, 01 Oct 2014 06:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी बाजारों में नरमी के बावजूद त्योहारी खरीदारी तेज रहने से घरेलू सराफा बाजार में सोने के भाव 130 रुपये मजबूत होकर 27,470 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए।
विज्ञापन


हालांकि, औद्योगिक मांग की सुस्ती से चांदी 1,050 रुपये लुढ़ककर 38,650 रुपये प्रति किलो पर आ गई। सराफा कारोबारियों का कहना है कि ज्वेलर्स और रिटेलर त्योहारी सीजन की मांग पूरी करने के लिए खरीदारी तेज कर रहे हैं।

वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने से सोने का आयात महंगा हुआ, जिसका असर कीमतों पर हुआ। घरेलू बाजार में सोने की आठग्रामी गिन्नी 24,200 रुपये प्रति पर टिकी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि चांदी सिक्कों में 2,000 रुपये प्रति सैकड़ा की गिरावट आई। चांदी सिक्का लिवाली 68,000 और बिकवाली 79,000 रुपये पर दर्ज किए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें