विदेशी बाजारों में नरमी और स्थानीय थोक बाजार में बिकवाली रहने से दिल्ली सराफा बाजार में सराफ की कीमतों में गिरावट रही। घरेलू बाजार में सोना 115 रुपए सस्ता होकर 29,235 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं, मांग कम रहने से चांदी भी 380 रुपए घटकर 43,550 रुपए प्रति किलो के भाव पर बिकी।
कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक बाजार में कीमतों पर दबाव रहा। वहीं, घरेलू स्तर पर मांग कम रहने के बावजूद थोक बाजार में बिकवाली रही। इसके चलते सराफे के भाव कमजोर हुए। सिंगापुर में सोने के भाव 0.2 फीसदी उतरकर 1,284.27 डॉलर प्रति औंस पर आ गए।