फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने में तगड़ी गिरावट, चांदी भी लुढ़की

Thu, 21 Nov 2013 08:14 PM IST
एजेंसी/दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी सराफा बाजारों में आई तेज गिरावट ने घरेलू बाजार को भी अपनी चपेट में ले लिया। वैश्विक सेंटीमेंट के दबाव में स्थानीय थोक बाजार में भी कारोबारियों ने तगड़ी बिकवाली की।
विज्ञापन


इसके चलते सोने के भाव 520 रुपये की भारी गिरावट लेकर 31,300 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए। उद्योगों और ज्वेलर्स की तरफ से मांग कमजोर रहने से चांदी के दाम भी 850 रुपये लुढ़ककर 45,600 रुपये प्रति किलो पर आ गए।
 
सराफा बाजार के कारोबारियों का कहना है कि फेडरल रिजर्व द्वारा राहत पैकेज के अनुमान पर अटकलों के चलते विदेशी बाजारों में निवेशकों ने बड़े पैमाने पर बिकवाली का रुख किया।
विज्ञापन


इसके चलते सराफा बाजारों में तेज गिरावट आई और इसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा। न्यूयार्क में सोने के भाव 2.54 फीसदी लुढ़ककर 1,242.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गए।

सामान्यत: न्यूयार्क के भाव के आधार पर घरेलू बाजार में सोने के दाम तय किए जाते हैं। वहीं, चांदी 2.41 फीसदी नीचे 19.85 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।

कारोबारियों के मुताबिक, गिरावट का असर वायदा भाव पर भी हुआ। घरेलू बाजार में चांदी साप्ताहिक आपूर्ति वायदा के भाव 1,045 रुपये नीचे 44,700 रुपये प्रति किलो पर बोले गए।
विज्ञापन


सोने-चांदी के सिक्कों पर भी गिरावट का दबाव देखा गया। सोने की आठग्रामी गिन्नी 100 रुपये उतरकर 25,200 रुपये प्रति पर बिकी।

जबकि, चांदी के सिक्के 1,000 रुपये घटकर लिवाली 84,000 और बिकवाली 85,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर आ गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें