फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू बाजार में सोना 25 रुपये चढ़ा

Mon, 18 Feb 2013 10:25 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वैश्विक बाजारों में तेजी की बदौलत घरेलू सराफा बाजार में सोना 25 रुपये बढ़कर 30,415 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 320 रुपये मजबूत होकर 56,850 रुपये प्रति किलो पर रही। सिंगापुर में सोने के भाव उछलकर 1,618.90 डॉलर प्रति औंस हो गए। चांदी भी बढ़कर 30.06 डॉलर प्रति औंस हो गई।
विज्ञापन



घरेलू बाजार में सोने-चांदी के सिक्कों के भाव में भी उछाल आया। सोने के सिक्के के भाव 100 रुपये मजबूत होकर 25,300 रुपये प्रति हो गए। चांदी सिक्का में भी 1,000 रुपये प्रति सैकड़ा की तेजी दर्ज की गई। चांदी सिक्का लिवाली 79,000 और बिकवाली 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा के स्तर पर पहुंच गए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें