फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजार रुपए में हवाई सफर करने का मौका, पढ़ें और भर लें उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
बजट एयरलाइंस एयर एशिया के बाद फेयर वार को और आगे बढ़ाते हुए गोएयर भी इसमें कूद पड़ी है।
विज्ञापन


गोएयर ने सीमित अवधि के लिए कम किराए की नई योजना की पेशकश की है।

गोएयर ने महज 999 रुपये और 1299 रुपए का प्रमोशनल ऑफर शुरू किया है। जानकारी के अनुसार यह ऑफर पाने के लिए ग्राहकों को 26 से 30 जून के बीच अपने टिकट बुक कराने होंगे।

इस दौरान बुक किए टिकट पर यात्री 27 जनवरी से 14 अप्रैल, 2016 के बीच यात्रा कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या है 1299 का ऑफर

जो यात्री इस डेट से पहले यात्रा करना चाहते हैं, उनके लिए भी कम किराए के ऑफर कंपनी लेकर आयी है।

यह 1,299 रुपये से शुरू होते हैं। वे यात्री एक जुलाई से 30 सितंबर, 2016 के बीच यात्रा कर सकते है। कंपनी ने इसकी भी बुकिंग पीरियड 26 से 30 जून के बीच की ही है।

गोएयर ने कहा कि इन ऑफर्स के तहत टिकट बुक कराकर इसे कैंसल करने पर किराया वापस नहीं हो सकता है। केवल एयरपोर्ट टैक्स जरूर लौटा दिए जाएंगे।

कंपनी ने यह ऑफर अन्य हवाई कंपनियों के ऑफर के कारण घटते यात्री बुकिंग बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें