फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थूकने और पेशाब करने वाले 109 लोगों को हुई जेल

Sat, 27 Jun 2015 02:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे की संपत्ति पर पेशाब करना आप पर भारी पड़ सकता है। वो भी खास तौर से उत्तर प्रदेश के आगरा में तो सचेत ही रहिएगा। आगरा डिवीजन की रेलवे पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 109 को लोगों को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया क्योंकि वो रेलवे ट्रैक, पार्किंग लॉट सहित अन्य रेलवे के संपत्तियों पर पेशाब करते हुए पाए गए।
विज्ञापन


ऐसी कार्रवाई देश में पहली बार हुई है। उन्हें उनके जुर्म की गंभीरता के अनुसार 100 रुपए से लेकर 500 रुपए तक का जुर्माना लगाने के बाद छोड़ा गया।

रेलवे की संपत्तियों पर पेशाब की बदबू और दीवारों पर पान के थूकों को देख कर परेशान हो चुके एसएसपी गोपेशनाथ खन्ना ने आदेश दिया कि जो भी व्यक्ति ऐसा करते हुए पाएं जाएं उन पर सार्वजनिक बाधा पहुंचाने के आरोप में कार्रवाई की जाए।

109 लोगों को पकड़ा

यह कार्रवाई 48 घंटे तक आगरा डिवीजन के 12 स्टेशनों पर की गई जिसमें 109 लोग पकड़े गए। एसएसपी खन्ना ने कहा कि इस विशेष कार्रवाई के अतंर्गत आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, ईदगाह, राजा की मण्डी और टुण्डला पर यह कार्रवाई की गई।

उन्हें 24 घंटे की हिरासत में रखने के बाद उन पर 500 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया जो महिलाओं और बच्चों के सामने पेशाब कर रहे थे।

उन लोगों पर भी कार्रवाई की गई है जो ट्रेन की खिड़कियों से सार्वजनिक स्थानों और रेलवे के प्लेटफार्म पर पान मसाला थूक रहे थे। एसएसपी ने यह भी कहा कि यह कार्रवाई प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान का एक हिस्सा है।
विज्ञापन

हर चीज की हद होती है

आरोपियों को पुलिस एक्ट की धारा 34 के (सार्वजनिक स्थानों पर किसी की वजह लोगों को तरह दिक्कत होने पर,) अतंर्गत हिरासत में लिया गया था।

उन्होंने बताया कि बीते शुक्रवार को 23 को आगरा कैंट से, 3 को फर्रुखाबाद से और 1 को कोसी कला स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था। एसएसपी ने कहा कि इस कार्रवाई के पीछे लोगों को एक संदेश देने की कोशिश की गई है।

उन्होंने कहा कि हर चीज की एक हद होती है। पिछले साठ सालों से हमारी आदत नहीं बदली है। इस शहर में लाखों टूरिस्ट आते और हम इतने भी गैर जिम्मेदार नहीं हो सकते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें