फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल मोटर्स के और 92,000 वाहन रिकॉल

Sat, 03 Jan 2015 08:52 AM IST
वाशिंगटन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जनरल मोटर्स ने इगिनिशन स्विच में खामी को ठीक करने के लिए 92,000 वाहनों का रिकॉल किया है। इस तरह की खामी से 42 जानें जा चुकी हैं। अमेरिका की सबसे बड़ी कार कंपनी अभी तक लाखों कारों का रिकॉल कर चुकी है।
विज्ञापन


खामी के चलते पाया गया कि चलती कार में पावर स्टीयरिंग काम करना बंद कर देता है और सेफ्टी एयरबैग भी नहीं खुलते। अमेरिकी कांग्रेस, नियामक और अदालत इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि कंपनी द्वारा गड़बड़ी पाए जाने पर भी एक दशक तक कंपनी ने कोई कदम क्यों नहीं उठाया।

ताजा रिकॉल में 2010-2012 के बीच अमेरिकी बाजार में बेचे गए 83,572 ट्रक हैं और इसके अलावा 2007 से 2014 के बीच के वाहन भी हैं जिनके खराब पार्ट बाद में दुरुस्त कर दिए गए। कनाडा और मैक्सिको के रिकॉल शामिल कर दिए जाएं तो कुल ताजा रिकॉल का आंकड़ा 92,221 बैठेगा। रिकॉल में शामिल मॉडलों में शेवरले सिल्वराडो, अवलांच, ताहियो, सबअर्बन के अलावा कैडिलैक एस्कालाडे, जीएमसी सिएरा और युकॉन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें