फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लोबल आईटी व्यय 37 खरब डॉलर पहुंचेगा

Thu, 03 Jan 2013 10:24 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
रिसर्च फर्म गार्टनर ने ग्लोबल आईटी व्यय के 2013 में 4.2 फीसदी बढ़कर 37.3 खबर डॉलर पहुंचने का अनुमान जताया है। 2012 में वैश्विक आईटी व्यय 35.8 खरब डॉलर दर्ज किया गया था। रिसर्च फर्म का कहना है कि 2013 के लिए आईटी व्यय की वृद्धि दर के पूर्वानुमान में 3.8 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। व्यय में अधिकांश बढ़ोतरी डॉलर के मुकाबले विदेशी मुद्रा के मूल्य से होने वाली अनुमानित वृद्धि के चलते होने की संभावना है।
विज्ञापन


गार्टनर के मैनेजिंग वाइस प्रेसिडेंट रिचर्ड गॉर्डान का कहना है कि अनिश्चितताओं के बीच ग्लोबल अर्थव्यवस्था की विकास दर में तेजी आने की उम्मीद है। यह आईटी की ग्रोथ का प्रमुख कारण बनेगा। अनिश्चितता आने वाले दिनों में दूर हो सकती है। हालांकि, हमारा अनुमान है कि 2012 के मुकाबले 2013 में आईटी व्यय में बढ़ोतरी होगी।

गार्टनर के मुताबिक दुनिया भर में पीसी, टैबलेट, मोबाइल फोन और प्रिंटर जैसे डिवाइसेस पर खर्च 2013 में 2012 के मुकाबले 6.3 फीसदी बढ़कर 666 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान है। हालांकि यह गार्टनर के पहले के अनुमान से काफी कम है। इससे पहले गार्टनर ने 2013 के लिए डिवाइसेस पर व्यय 7.9 फीसदी बढ़कर 706 अरब डॉलर होने का अनुमान जताया था। गार्टनर का कहना है कि लंबी अवधि के लिए डिवाइसेस पर ग्लोबल खर्च का अनुमान घटाया गया है।
विज्ञापन


फर्म का अनुमान है कि 2012 से 2016 के बीच डिवाइसेस पर औसत व्यय 4.5 फीसदी अधिक रहेगा। पहले इसकी ग्रोथ का अनुमान 6.4 फीसदी लगाया गया था। गॉर्डान का कहना है कि एंड्रायड डिवाइसेस से टैबलेट बाजार में कीमतों को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी जा रही है। उभरते बाजारों में छोटे और कम कीमत वाले उपकरणों की मांग बढ़ रही है। फर्म के मुताबिक, 2013 कंपनियों का कुल सॉफ्टवेयर व्यय 296 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। 2012 के मुकाबले यह 6.4 फीसदी अधिक है। सुरक्षा, भंडारण और ग्राहक सेवा प्रबंधन जैसे प्रमुख बाजारों के चलते इस सेगमेंट में तेजी आएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें