फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्यूचर समूह ने अमेजॉन के साथ मिलाया हाथ

Tue, 14 Oct 2014 08:54 AM IST
नई दिल्ली /ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोर बियानी की अगुवाई वाले फ्यूचर समूह ने अपने उत्पादों की एक्सीक्लूसिव ऑनलाइन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन इंडिया के साथ रणनीतिक करार किया है।
विज्ञापन


भारतीय रिटेल चेन के प्रणेता माने जाने वाले बियानी ने हाल ही में देश में फ्लिपकार्ट और अन्य ई-कॉमर्स कंपनियों के कार्य प्रणाली की आलोचना की थी।

बियानी ने कहा था कि ई-कॉमर्स कंपनियां बाजार में कीमतें गिराने और लागत मूल्य से कम पर उत्पाद बेच रही हैं, जिससे अन्य रिटेल चैनल बुरी तरह प्रभावित होंगे। अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजॉस ने हाल ही में अपनी भारत यात्रा के दौरान किशोर बियानी के साथ मुलाकात की थी।

अमेजॉन के साथ फ्यूचर समूह की भागीदारी फैशन उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री के साथ शुरू होगी और बाद में इसका विस्तार धीरे-धीरे सभी श्रेणियों में किया जाएगा। फिलहाल ली कूपर, कनवर्ज, इंडिगो नेशन सहित 40 से अधिक ब्रांड अमेजॉन डॉट इन प्लेटफार्म पर ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


पारंपरिक भारतीय कारोबारियों द्वारा बिक्री बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सीरीज में फ्यूचर-अमेजॉन भागीदारी एक नई कड़ी है। पिछले महीने टाटा समूह की इलेक्ट्रानिक चेन क्रोमा ने स्नैपडील डॉट कॉम के साथ इसी तरह का एक समझौता किया है।

फ्यूचर-अमेजॉन के बीच समझौते की घोषणा सोमवार को की गई। फ्यूचर समूह देश में कुछ सबसे बड़े रिटेल चेन मसलन बिग बाजार, ईजोन, ब्रांड फैक्ट्री और होम टाउन का संचालन करता है।

इस समझौते पर बियानी ने कहा कि अमेजॉन के साथ भागीदारी से हमें अपना विस्तर, निवेश और देशभर में ग्राहकों तक पहुंच बनाने के लिए नई तकनीक से लैस होने में मदद मिलेगी। अमेजॉन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट एवं कंट्री मैनेजर अमित अग्रवाल ने कहा कि हम इस समझौते को लेकर उत्साहित हैं।

इससे हमें भारत में ग्राहकों को सुविधाजनक खरीदारी की सुविधा देने और एक-दूसरे को मजबूती देने में मिलेगी। अमेजॉन ने 2013 में भारत में अपना बिजनेस शुरू किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें