फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरजीही शेयरों के माध्यम से फंड उगाही में 60 फीसदी गिरावट

Wed, 25 Jun 2014 08:57 AM IST
एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचीबद्ध कंपनियों द्वारा शेयरों के वरीयता के आधार पर आवंटन के माध्यम से फंड जुटाने में 60 फीसदी तक गिरावट आई है। 2014 के पहले चार माह में यह पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 60 फीसदी कम 7,073 करोड़ रुपये रहा है।
विज्ञापन


बाजार नियामक सेबी के आंकड़ों के अनुसार जनवरी-अप्रैल 2013 की अवधि में कंपनियों ने वरीयता के आधार पर अपने प्रमोटर्स और शेयर धारकों को शेयर जारी कर 17,612 करोड़ रुपये जुटाए थे। वरीयता के आधार पर कंपनियों ने इस वर्ष जनवरी में 809 करोड़ रुपये, फरवरी में 668 करोड़ रुपये, मार्च में 2,418 करोड़ रुपये और अप्रैल में 3,160 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

बाजार नियामक के पास अप्रैल तक के आंकड़े उपलब्ध हैं। 2014 के पहले चार माह में कुल 137 तरजीही शेयर जारी किए गए, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में कुल 122 तरजीही शेयर जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें