फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी कंपनियां हुई मेहरबान, खूब लगाया पैसा

Sat, 19 Apr 2014 03:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशक की श्रेणी के तहत निवेश करने वाले विदेशी फंडों (एफआईआई) ने बीती तिमाही के दौरान बीएसई के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में शामिल 30 में से 16 कंपनियों में निवेश बढ़ाया है, जबकि 10 कंपनियों में एफआईआई निवेश में कमी भी आई है।
विज्ञापन


अक्तूबर-दिसंबर 2013 तिमाही के दौरान ज्यादा एफआईआई निवेश पाने वाली इन कंपनियों में इनफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) और एचडीएफसी समेत कई कंपनियां शामिल हैं। दूसरी ओर टाटा मोटर्स, टाटा पावर, टीसीएस, कोल इंडिया और एचडीएफसी बैंक में एफआईआई का निवेश घटा है।

एफएमसीजी उत्पाद बनाने वाली कंपनी आईटीसी में एफआईआई के निवेश का स्तर 19.26 फीसदी पर बरकरार रहा।
बीती तिमाही के दौरान एक्सिस बैंक में विदेशी फंडों के निवेश में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके तहत एक्सिस बैंक में एफआईआई की हिस्सेदारी 5.56 फीसदी बढ़कर 48.74 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई। आईसीआईसीआई बैंक में एफआईआई निवेश 1.46 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 39.87 फीसदी पर पहुंच गया। इसके अलावा एचडीएफसी में भी एफआईआई निवेश में 1.46 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 75.71 फीसदी पर आ गया।
विज्ञापन


इसके विपरीत बिजली बनाने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनटीपीसी में विदेशी फंडों के निवेश में 0.99 फीसदी की कमी आई जिससे यह 9.33 फीसदी पर आ गया। एचडीएफसी बैंक में यह 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 34.08 फीसदी पर आ गया। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि हाल के महीनों में भारतीय शेयर बाजार के बेहतर प्रदर्शन से विदेशी निवेशक काफी प्रभावित हैं।

लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में स्थाई सरकार बनने की बढ़ती उम्मीद भारतीय बाजार के प्रति उनके विश्वास को और मजबूत कर रही है। ऐसे में चुनाव के बाद घरेलू इक्विटी बाजार में एफआईआई के पूंजी प्रवाह में और तेजी देखने को मिल सकती है। गौरतलब है कि जनवरी से मार्च 2014 की अवधि में एफआईआई ने भारतीय इक्विटी बाजार में करीब 22,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। तीन महीने की इस अवधि में सेंसेक्स में 5.52 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मार्च के अंत में सेंसेक्स 22,340 अंक के स्तर पर था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें