फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्ड ने पेश की नए लुक वाली फिगो

Tue, 16 Sep 2014 09:11 AM IST
नई दिल्ली/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कार बनाने वाली कंपनी फोर्ड इंडिया ने त्योहारी सीजन को देखते हुए अपने हैचबैक मॉडल फोर्ड फिगो को नए लुक में पेश किया है। नए लुक वाली फिगो के पेट्रोल वर्जन की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 3.87 लाख रुपये रखी गई है। डीजल वर्जन की कीमत 4.83 लाख रुपये है। इंटीरियर और एक्सटीरियर लुक में कई बदलावों के साथ इसे आठ रंगों में उतारा गया है।
विज्ञापन


कंपनी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर विनय पिपरसानिया ने बताया कि ग्राहक त्योहारी सीजन में कुछ नया चाहते हैं। उनके इस रुझान को देखते हुए ही फोर्ड फिगो को इस नए अवतार में पेश किया गया है।

उन्होंने बताया कि फिगो का यह अपडेटेड वर्जन परफार्मेंस, स्मार्ट टेक्नॉलजी और ईंधन की खपत के मामले में बेहतर है और इसे काफी प्रतिस्पर्धी कीमतों पर ग्राहकों को उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन


इन बदलावों के साथ फिगो ग्राहकों के लिए और भी ‘वैल्यू फॉर मनी’ प्रोडक्ट बन गई है। इसके खास फीचरों में एलॉय व्हील, फॉग लैंप ब्लेज, रियर बंपर वेलेंस, क्रोम फिनिश वाले फेंडर बेज और टर्न इंडिकेटर और पाव मिरर शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें