फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई का भूत बिगाड़ेगा त्योहारों का मजा

Tue, 15 Oct 2013 11:42 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
‘महंगाई डायन’ एक बार फिर त्योहारों का मजा किरकिरा कर रही है। घटने की बजाय इसका स्वरूप दिन ब दिन और विकराल होता जा रहा है।
विज्ञापन


पिछले महीने सितंबर में खाने-पीने की चीजों की महंगाई तीन साल में सबसे ज्यादा 18.40 फीसदी हो गई है। पिछले सात महीने से थोक महंगाई बढ़ने का सिलसिला जारी है।

पिछले महीने सितंबर में थोक महंगाई दर 6.46 फीसदी तक पहुंच गई है। प्याज 322 फीसदी से ज्यादा महंगी है जबकि सब्जियों पर 89 फीसदी महंगाई है। इस दौरान आलू और दाल 13 फीसदी सस्ते हुए लेकिन फलों पर इतनी ही महंगाई बढ़ गई। बेकाबू महंगाई ने रिजर्व बैंक पर ब्याज दरें बढ़ाने का दबाव बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


पढ़े-1 लाख करोड़ कमाने वाली देश की पहली कंपनी

अर्थव्यवस्था की विकास दर गिरकर 5 फीसदी से नीचे आ गई है, लेकिन फैक्ट्री में बने सामान की महंगाई सितंबर में 2 फीसदी से ऊपर पहुंच गई है। जबकि गत अगस्त में यह 1.9 फीसदी थी। इसी तरह प्राथमिक वस्तुओं की महंगाई भी 13.54 फीसदी तक पहुंच गई है। इस साल अच्छे मानसून से थोक महंगाई घटने की उम्मीद कर रही सरकार के लिए यह बड़ा झटका है।

एचडीएफसी बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री अभीक बरुआ का कहना है कि रिजर्व बैंक पर ब्याज दरें बढ़ाने का दबाव बढ़ गया है। आगामी 29 अक्तूबर को मौद्रिक नीति की समीक्षा करते हुए आरबीआई रेपो रेप 0.25 फीसदी बढ़ा सकता है। बरुआ का मानना है कि दिसंबर-जनवरी तक महंगाई और बढ़ सकती है। योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह आहलूवालिया ने महंगाई आंकड़े पर चिंता जताई है। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई है कि अक्टूबर में महंगाई दर में कमी आएगी।

खुदरा महंगाई की आग भी भड़की
थोक कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर खुदरा मूल्यों पर दिख रहा है। गत सितंबर में खुदरा महंगाई दर 9.84 फीसदी रही जबकि अगस्त में यह 9.52 फीसदी थी। इस दौरान सब्जियों के खुदरा भाव करीब 35 फीसदी बढे़। खाने-पीने की चीजों की खुदरा महंगाई बढ़कर 11.44 फीसदी तक पहुंच गई है।

अगस्त में यह 11.06 फीसदी थी। इस दौरान दाल और तेल व वनस्पति की महंगाई जरूर घटी है लेकिन फलों के खुदरा दाम 9 फीसदी से ज्यादा बढ़ गए हैं। एकमात्र चीनी में 4.46 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

अमूल का दूध 2 रुपए महंगा
अमूल का दूध दिल्ली, एनसीआर और मुंबई में प्रति लीटर दो रुपये महंगा हो गया है। जल्द ही देश के बाकी हिस्सों में भी अमूल दूध के दाम बढ़ाए जाएंगे। बाकी कंपनियां भी दाम बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं। मंगलवार से दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में अमूल गोल्ड फुल क्रीम दूध 42 रुपये के बजाय 44 रुपये, अमूल ताजा टोंड दूध 32 रुपये के बजाय 34 रुपये, डबल टोंड दूध 28 रुपये के बजाय 30 रुपये प्रति लीटर के रेट पर मिलेगा।
विज्ञापन


फैलिन से भी बढ़ेगी महंगाई
हालांकि सरकार को अच्छे मानसून की वजह से महंगाई कम होने की उम्मीद है। मगर चक्रवात फैलिन ने जो तबाही मचाई है, उसका असर आम आदमी की जेब पर भी पड़ेगा। खासतौर से चावलों के दाम पर। अनुमान है कि चक्रवात की वजह से करीब एक फीसदी धान की फसल बर्बाद हो चुकी है। धान के उत्पादन में आंध्र प्रदेश 12 प्रतिशत और ओडिशा 7 फीसदी योगदान देता है, जिसे बर्बादी झेलनी पड़ी है। इससे चावलों के दाम बढ़ने के आसार हैं। सितंबर में ही चावलों के थोक कीमतों में 18.76 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है।

यूपीए का गणित भी बिगड़ सकता है
जल्द ही पांच मुख्य राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में अर्थव्यवस्था की बिगड़ती सेहत कांग्रेस समेत यूपीए सरकार को भी बीमार कर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें