फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लिपकार्ट ने लांच किया कम कीमत का टैबलेट

Thu, 26 Jun 2014 09:29 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट ने थ्री जी टैबलेट डिजीफ्लिप प्रो एक्सटी 712 लांच किया है।
विज्ञापन


इसकी कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। फ्लिपकार्ट रिटेल के उपाध्यक्ष माइकल अदनानी ने इसे पेश करते हुए कहा कि सात इंच स्क्रीन वाला यह टैबलेट 9.2 मिलमीटर पतला है।

इसका वजन मात्र 285 ग्राम है। उन्होंने कहा कि डुअल सिम वाले इस टैबलेट में 1.3 गीगा हर्ट्ज क्वाड कोर मीडिया टेक प्रोसेसर लगा हुआ है। इसमें एक गीगा बाइट (जीबी) का रैम है और इंटरनल मेमोरी 16 जीबी है, जिसे बढ़ाकर 32 जीबी तक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसपर एक साल की वारंटी भी मिलेगी। अदनानी ने कहा कि इलेक्ट्रानिक उपकरणों की खरीद के लिए फ्लिपकार्ट एप्लीकेशन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को यह मात्र 5,000 रुपये में मिलेगा।

ग्राहकों को मुफ्त में ब्लूटूथ दिया जाएगा। इसके कवर पर 50 फीसदी की छूट दी जाएगी। कुल मिलाकर ग्राहक इसकी खरीद पर 9000 रूपये बचा सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें