फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बड़ी खबरें बस पांच मिनट में

विज्ञापन
विज्ञापन
डूबत कर्ज बढ़ने के कारण बढ़ी प्रोविजनिंग से पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का मुनाफा करीब 29 फीसदी कम हुआ है। बैंक को वित्त वर्ष 2013-14 की चौथी तिमाही में 806 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है।
विज्ञापन


यह वित्त वर्ष 2012-13 की चौथी तिमाही की तुलना में 28.7 फीसदी कम है। बैंक की प्रोविजनिंग 37.55 फीसदी बढ़कर 2367 करोड़ रुपये पहुंच गई है। सकल एनपीए अनुपात 5.25 फीसदी पर पहुंच गया है।

बैंक के परिणाम की घोषणा करते हुए पंजाब नेशनल बैंक के सीएमडी केआर कामत ने कहा कि पीएनबी चालू वित्त वर्ष में 300-400 नई शाखाएं खोलेगा।

बॉब ने कमाएं 1,028.85 करोड़

बैंक ऑफ बड़ौदा का 31 मार्च 2014 को समाप्त तिमाही में शुद्ध मुनाफा 12.48 फीसदी बढ़कर 1,157.27 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि में बैंक ने 1,028.85 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था।

समीक्षाधीन जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक की कुल आमदनी बढ़कर 11,614.85 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 10,262.5 करोड़ रुपये थी।

आईओसी को 4.64 करोड़ का टैक्स नोटिस

देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) को सर्विस टैक्स से जुड़े मामले में 4.64 करोड़ रुपये का नोटिस मिला है। यह मामला ट्रांसपोर्ट एजेंसियों को टोल के लिए हुए भुगतान पर सर्विस टैक्स की अदायगी से जुड़ा है।

सेंट्रल एक्साइज इंटेलिजेंस के डीजी (डीजीसीईआई) की ओर से भेजे गए इस टैक्स डिमांड नोटिस का आईओसी को 24 मई तक जवाब देना है।

डूबे कर्ज में 40 फीसदी प्रमुख सरकारी बैंकों की हिस्सेदारी

वित्त मंत्री के रूप में पी.चिदंबरम का यूपीए-2 का कार्यकाल बैंकों की सेहत सुधारने में ही प्रमुख रूप से रहा। मौजूदा सरकार के तहत अपनी आखिरी बैठक में भी चिदंबरम ने बैंकों से इसी बात पर जोर दिया कि वह कर्ज वसूली में सख्त कदम उठाएं। जिससे कि उनके डूबे कर्ज में कमी आए। देश के 30 प्रमुख सरकारी बैंकों की कुल एनपीए (गैर निष्पादित संपत्तियां) में 40 फीसदी हिस्सेदारी है।

विज्ञापन

भेल ने ओडिशा में चालू किया यूनिट

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने ओडिशा के अंगुल में जिंदल इंडिया थर्मल पॉवर लिमिटेड के 600 मेगावाट थर्मल यूनिट को चालू कर दिया है। कंपनी के अनुसार उसे दो इकाइयों को चालू करने का ठेका मिला है, इसके तहत उसने एक इकाई को पूरा कर दिया है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें