फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख के होमलोन पर एक लाख की ब्याज छूट

Thu, 28 Feb 2013 12:56 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने घर खरीदने वालों को अतिरिक्त टैक्स छूट देने की घोषणा की है। चिदंबरम ने बजट पेश करते हुए कहा कि 25 लाख रुपये तक का होम लोने लेने वालों को एक लाख रुपये तक की छूट मिलेगी। पहले यह रियायत 10 लाख तक के लोन पर मिलती थी। हालांकि यह छूट केवल पहली बार घर खरीदने वाले लोगों को मिलेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि शहरी आवास के लिए कोष बनेगा।
विज्ञापन


इससे पहले बजट भाषण में चिदंबरम ने कहा कि उनके कार्यकाल में महंगाई 4.2 फीसदी पर आ चुका है। साथ यूपीए के कार्यकाल में विकास दर सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि खाद्य महंगाई दर चिंता का विषय है। अगली पंचवर्षीय योजना में 8 फीसदी विकास का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में मंदी का दौर है। लेकिन निराश होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें