फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार पहला बजट पेश करेगी कब?

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी सरकार आगामी 10 जुलाई को संसद में अपना पहला आम बजट पेश कर सकती है। संसद का बजट सत्र सात जुलाई से हो सकता है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक में संसद सत्र की प्रस्तावित तिथियों को लेकर चर्चा की गई। हालांकि बजट सत्र के कार्यक्रम का अभी विधिवत ऐलान नहीं किया गया है।

लेकिन अभी तक तय कार्यक्रम के अनुसार संसद में आठ जुलाई को रेल बजट और नौ जुलाई को आर्थिक समीक्षा पेश होगी।
विज्ञापन

वित्त मंत्री अरूण जेटली पेश करेंगे पहली बार बजट

वित्त मंत्री के तौर पर अरुण जेटली 10 जुलाई को अपना पहला बजट पेश करेंगे। बजट सत्र के सात जुलाई से 28 जुलाई तक चलने की संभावना है।

इसके अलावा कैबिनेट ने यूपीए सरकार के दौरान गठित सभी मंत्रियों के समूह (जीओएम) और मंत्रियों के उच्चाधिकार प्राप्त समूह (ईजीओएम) खत्म करने संबंधी अपने फैसलों पर भी मुहर लगा दी है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने 31 मई को सभी नौ ईजीओएम और 21 जीओएम को खत्म करने का ऐलान किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें