फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर वित्त्त मंत्री ने जनता से पूछा बजट में किसे मिले तरजीह

विज्ञापन
विज्ञापन
आम जनता की राय जानने के लिए अपनी तरह की अनूठी पहल करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली  ने लोगों को ट्विटर पर वोट करके यह बताने के लिए आमंत्रित किया है कि वे बजट में किस समूह पर फोकस चाहते हैं। इन समूहों में किसान, मध्य वर्ग, महिला या वंचित तबके शामिल हैं।
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय इस बारे में भी आम लोगों की राय जानना चाहता है कि बजट में कृषि, उद्योग या सेवा किस सेक्टर को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। आम बजट 29 जनवरी को पेश किया जाएगा। लोग वित्त मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जाकर वोटिंग विकल्प का इस्तेमाल करते हुए वोट दे सकते हैं। वोटिंग अगले 6 दिन तक खुली रहेगी। वित्त मंत्रालय के ट्वीट में कहा गया है कि आपकी राय अहम है।

बजट 2016 में  किस सेक्टर (कृषि/इंडस्ट्री/ सेवा) पर ज्यादा ध्यान दिए जाने की जरूरत है। वोट करें और अपने सुझाव दीजिए। एक अन्य ट्वीट में मंत्रालय ने कहा है कि किसान/ मध्य वर्ग/ युवा और महिलाओं/ वंचित तबकों में से किस तबके को बजट में तरजीह देने की जरूरत है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

किसानों पर फोकस के ज्यादा सुझाव आए

वोट करें और अपने सुझाव दीजिए। वोटिंग का समय पूरा होने में अब भी समय है लेकिन ट्विटर का उपयोग करने वालों ने शुरुआती चरण में सुझाव दिया है कि हमारा फोकस किसानों पर होना चाहिए। इसके बाद मध्य वर्ग, युवा और महिलाओं व वंचित तबकों पर फोकस होना चाहिए।

सोशल साइट का इस्तेमाल करने वाले तमाम लोगों ने सुझाव दिया है कि मध्य वर्ग को ज्यादा कर छूट दी जानी चाहिए। इससे वे बचत करने को लेकर प्रोत्साहित होंगे।

वहीं कुछ लोग चाहते हैं कि सरकार किसानों और समाज के वंचित तबके पर ज्यादा फोकस करें। सेक्टरों के बारे में शुरुआती वोटिंग पैटर्न से पता चलता है कि लोग चाहते हैं कि कृषि को बजट में तरजीह दी जाए। इसके बाद इंडस्ट्री और सेवाओं को प्राथमिकता में रखा जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें