फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लाख से कम आबादी वाले शहर में भी मल्टी ब्रांड रिटेल

Fri, 02 Aug 2013 01:28 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की अड़चनों को दूर करने के लिए सरकार ने इसके नियमों में ढील दे दी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) की बैठक में मल्टीब्रांड रिटेल में एफडीआई की शर्तें आसान बनाने के साथ-साथ टेलीकॉम समेत कई क्षेत्रों में एफडीआई सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।

लेकिन रक्षा क्षेत्र में 26 एफडीआई की सीमा कायम रखी गई है। पहले रक्षा से जुड़े उच्च तकनीकी क्षेत्रों 26 फीसदी से ज्यादा एफडीआई की छूट देने पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन


वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने बताया कि मल्टीब्रांड रिटेल में एफडीआई नियमों को स्पष्ट कर दिया गया है।

30 फीसदी खरीद छोटे व मझोले (एसएमई) उद्योगों करने के मामले में अब प्लांट व मशीनरी पर 20 लाख डॉलर तक निवेश करने वाली इकाइयों को एसएमई माना जाएगा।

पहले यह सीमा 10 लाख डॉलर थी। लेकिन 30 फीसदी स्थानीय खरीद की पाबंदी खरीद की शुरुआत के लिए होगी। अब इस दौरान कोई एसएमई विस्तार करती है तब भी खरीद जारी रहेगी।

एग्रो कॉपरेटिव को भी एसएमई खरीद के दायरे में रखा गया है। अब जिन शहरों की आबादी 10 लाख से कम है, वहां भी एफडीआई के जरिए मल्टीब्रांड रिटेल स्टोर खुल सकेंगे।

शर्मा ने बताया कि राज्य अपनी मर्जी से शहरों का चयन कर सकते हैं। पहले सिर्फ दस लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में ही ऐसे स्टोर खोलने की पाबंदी थी।

मल्टीब्रांड में एफडीआई का 50 फीसदी निवेश बुनियादी ढांचे में करने के नियमों को भी सरल बनाया गया है। इस 50 फीसदी निवेश की पाबंदी सिर्फ शुरुआती 10 करोड़ डॉलर के निवेश पर लागू रहेगी।
विज्ञापन


एफडीआई की छूट मिलने के बावजूद अभी तक वालमार्ट, टेस्को जैसे दिग्गज रिटेलर निवेश के लिए आगे नहीं आए हैं। जिसे देखते हुए नियमों में ढील देने का फैसला किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें