फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान कर्ज घोटाले में वसूली होगी तेज

Mon, 25 Nov 2013 11:56 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान कर्ज माफी घोटाले में अपात्र लोगों के माफ हुए कर्ज की वसूली अब तेजी से होगी। भारतीय रिजर्व बैंक ने इस संबंध में निर्देश दिया है, जिन लोगों के कर्ज को गलत तरीके से माफ किया गया है, उनसे कर्ज वसूली में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन


इस संबंध में रिजर्व बैंक ने शहरी कोऑपरेटिव बैंकों के ढुलमुल रवैये पर भी ऐतराज जताया है। रिजर्व बैंक के अनुसार कोऑपरेटिव बैंक दिसंबर तक रिकवरी प्रक्रिया को पूरा करें।

कर्ज वापस न करने वालो की अब खैर नहीं!

रिजर्व बैंक द्वारा शहरी कोऑपरेटिव बैंकों को दिए गए निर्देश में कहा गया है कि यह देखा जा रहा है, कि अपात्र लोगों की पहचान होने के बाद भी अभी तक वसूली की राशि को रिजर्व बैंक के पास जमा नहीं किया गया है।
विज्ञापन


इस मामले में वसूली की प्रक्रिया काफी धीमी है। इसमें तेजी लाते हुए बैंक 20 दिसंबर तक समूची प्रक्रिया को पूरा कर वसूली की राशि रिजर्व बैंक के पास जमा करें। शहरी कोऑपरेटिव बैंकों की तरह व्यावसायिक बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को भी रिकवरी में तेजी लाने को कहा गया है।

घर खरीदनें से पहले रखें इन 9 जरूरी बातों का ध्यान
2008 में करीब 4.29 करोड़ किसानों के लिए किसान कर्ज माफी योजना लागू की गई थी। इसकी जांच में भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) ने पाया था कि कई सारे मामलों में पात्र किसानों को कर्ज माफी का लाभ ही नहीं मिला। इसके बदले में बैंक अधिकारियों और लाभार्थियों के सांठगांठ से ऐसे लोगों के कर्ज माफ कर दिए गए जिन्होंने वाहन, कारोबार, दुकान, जमीन खरीदने के लिए कर्ज लिया हुआ था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें