अक्तूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में कंपनी का मुनाफा 52.3 करोड़ डॉलर रहा, जबकि पूरे साल में उसने 1.5 अरब डॉलर का मुनाफा कमाया। कंपनी की आय बीती तिमाही में 2.58 अरब डॉलर रही।
पूरे साल में कंपनी की आय 7.87 अरब डॉलर रही। फेसबुक के संस्थापक व सीईओ मार्क जकरबर्ग ने नतीजों पर खुशी जताते हुए कहा कि बीता साल कंपनी के लिए काफी शानदार रहा।
अब हमारी नजर अगले एक दशक के लिए रणनीति बनाने पर है। हम फेसबुक के जरिए सारी दुनिया को जोड़ना चाहते हैं।