फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU स्टूडेंट्स के लिए एक और खुशखबरी

Thu, 30 Jan 2014 04:11 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 24 घंटे खुली रहेगी। यह देश की पहली सेंट्रल यूनिवर्सिटी होगी, जहां अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर लाइब्रेरी तैयार की गई है।
विज्ञापन


यहां ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से छात्रों समेत शोधकर्ताओं को मदद मिलेगी। वाई-फाई के साथ लैपटॉप पर छात्र दुनिया भर की किताबों से जुड़ पाएंगे।

कुलपति प्रोफेसर एसके सोपोरी ने बुधवार को सेंट्रल लाइब्रेरी 24 घंटे खोलने की योजना की शुरुआत की। हालांकि छात्रों को सुविधा सोमवार से मिलेगी। छात्रों की लंबी मांग को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर तैयार किया गया है।

लाइब्रेरी में छात्रों को 128 सीटों पर लैपटॉप की सुविधा भी मिलेगी। लाइब्रेरी तो 24 घंटे खुली रहेगी, लेकिन रीडिंग हॉल 21 घंटे खुलेगा। लाइब्रेरी प्रमुख डॉक्टर आरसी गौड़ ने बताया कि यहां पांच लाख से अधिक किताबें तो 50 से अधिक ऑनलाइन डाटाबेस से जुड़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें