फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरियों की उम्मीद, बैंकिंग और बीपीओ में अवसर

Wed, 07 Nov 2012 11:16 PM IST
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले तीन महीने से नौकरियों को लेकर बना रहा मंदी का दौर अब कुछ छंटता नजर आ रहा है। अक्तूबर 2012 में नियुक्ति गतिविधियों में आई तेजी ने नौकरियों के नए अवसरों को लेकर उम्मीद की नई किरण जगाई है। नौकरी जॉब स्पीक इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल सितंबर के मुकाबले अक्तूबर माह के दौरान नियुक्तियां तीन फीसदी अधिक की गईं। रोजगार देने में बैंकिंग और बीपीओ सेक्टर सबसे आगे रहे, जबकि मुंबई और बंगलूरू में नियुक्ति के मामले में सबसे आगे रहे।
विज्ञापन


जॉब स्पीक इंडेक्स के मुताबिक, अक्तूबर माह के आंकड़ों ने निश्चित तौर पर नौकरियों को लेकर नई उम्मीद जगाई है। लेकिन, इसका मतलब यह कतई नहीं है कि भारतीय उद्योगों का रोजगार परिदृश्य फिर से मजबूत हो गया है। हालांकि, मौजूदा आंकड़ों से सेक्टर वार नियुक्तियों में सुधार के संकेत मिलते हैं। इंडेक्स के अनुसार अक्तूबर में सितंबर के मुकाबले लगभग सभी प्रमुख सेक्टरों में नियुक्ति गतिविधियों में सकारात्मक बदलाव दर्ज किया गया।

जॉब स्पीक इंडेक्स में देखा जाए तो बैंकिंग और बीपीओ में नियुक्ति की गतिविधियां सबसे अधिक हुईं। अक्तूबर में जॉब स्पीक इंडेक्स सितंबर के मुकाबले क्रमश: 15 फीसदी और 11 फीसदी अधिक रहा। इसके साथ ऑटो सेक्टर और दूरसंचार में नियुक्तियों का आंकड़ा समीक्षाधीन अवधि में 6 फीसदी अधिक दर्ज किया गया। हालांकि आईटी, सॉफ्टवेयर, कंस्ट्रक्शन ओर इंश्योरेंस सेक्टर में नौकरियों को लेकर कोई सरगर्मी नहीं रही और इनमें जॉब इंडेक्स लगभग स्थिर रहा।
विज्ञापन


नियुक्ति में मुंबई, बंगलूरू रहे आगे
नियुक्ति के मामले में मुंबई और बंगलूरू देश के अन्य महानगरों और प्रमुख शहरों के मुकाबले आगे रहे। मुंबई और बंगलूरू में नियुक्ति का आंकड़ा इस साल सितंबर के मुकाबले अक्तूबर में क्रमश: 5 फीसदी और 3 फीसदी अधिक दर्ज किया गया। दिल्ली, चेन्नई और पुणे में नियुक्ति का स्तर स्थिर रहा, जबकि कोलकाता और हैदराबाद में नियुक्ति का स्तर अक्तूबर 12 में 8 फीसदी कम हो गया।
 
अधिकांश नियोक्ता अपनी नियुक्ति योजनाओं को लेकर सतर्कता बरत रहे हैं, लेकिन वह रोजगार परिदृश्य को लेकर आशावादी हैं। अधिकतर नियोक्ता अगले कुछ महीनों के दौरान चुनिंदा नियुक्तियां जारी रखेंगे।
विज्ञापन

- हितेश ओबेराय, सीईओ, इंफोएज इंडिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें