फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के हंगामे में अटका प्रमोशन में आरक्षण बिल

Thu, 20 Dec 2012 11:50 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमोशन में आरक्षण विधेयक पर संसद में बृहस्पतिवार को भी सपा का हंगामा जारी रहा। इस मुद्दे पर पार्टी में विद्रोह का सामना कर रही भाजपा भी हंगामे में शामिल हुई। पार्टी इस मुद्दे पर अपने वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को बोलने का मौका नहीं दिए जाने से नाराज थी।
विज्ञापन


भाजपा इसे आडवाणी का अपमान मान रही है। बृहस्पतिवार को सत्र का अंतिम दिन था, जो हंगामे की भेंट चढ़ गया। ऐसे में बसपा से इस विधेयक को शीतकालीन सत्र में पास कराने के वादे पर सरकार खरी नहीं उतर सकी। अब यह विधेयक बजट सत्र में पेश होगा।

राज्यसभा में पास हो चुके प्रमोशन में आरक्षण विधेयक पर शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन प्रश्नकाल के बाद जैसे ही चर्चा शुरू हुई सपा ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया। सपा के हंगामे में भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने भी साथ दिया। इस दौरान दलित समुदाय के कांग्रेसी सांसद विधेयक के समर्थन में नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन


याद रहे कि बुधवार को लोकसभा में मंत्री से विधेयक की कापी छीनने के बाद सपा और कांग्रेस सदस्यों के बीच पैदा हुआ विवाद समाप्त हो गया था। आज स्पीकर मीरा कुमार ने सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए सपा सांसद यशवीर सिंह के माफी मांगने की जानकारी दी।

सपा ने विधेयक के खिलाफ अपना विरोध जारी रखा जबकि भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को विधेयक पर बोलने का मौका न दिए जाने पर विरोध जताया। भाजपा का आरोप था कि विधेयक पेश होने के बाद प्रमुख विपक्षी दल होने के नाते उसे बोलने का मौका दिया जाना चाहिए था, जबकि स्पीकर ने कांग्रेस पीएल पुनिया से चर्चा की शुरूआत करा दी। इस विधेयक पर एनडीए में भी फूट दिखाई दे रही है। जनता दल (यू) जहां विधेयक के समर्थन में है, वहीं शिवसेना इसके खिलाफ।

सत्र के अंतिम दिन सदन में प्रश्नकाल तो चला, लेकिन इसके बाद सपा सदस्य आसन के समीप आकर हंगामा करने लगे। सपा सदस्यों के विरोध के चलते पांच दफा सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। इससे सदन में प्रश्नकाल के अलावा कोई कामकाज नहीं हो पाया। भाजपा इस बात से भी नाराज थी कि सरकार हंगामे के बीच इस विधेयक पर चर्चा क्यों करा रही है। खास बात यह है कि राज्यसभा में विधेयक का समर्थन करने वाली भाजपा के सदस्य लोकसभा में सपा के साथ इसके खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें