प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने 100 दिन में अर्थव्यवस्था को मुश्किल दौर से निकाल लिया है और स्थिरता लाई है। उन्होंने विदेशी निवेश की राह में आने वाले बाधाओं को दूर करने का वादा किया है।
जापान की यात्रा से पहले जापानी मीडिया के साथ बातचीत के दौरान मोदी ने कहा कि हमें अब रनवे पर आगे बढ़ना होगा। मुझे विश्वास है कि हम बहुत जल्द नई उंचाइया हासिल करेेंगे। मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने 26 मई को कामकाम शुरू करने के बाद से देश में विदेशी निवेश का प्रवाह बढ़ाने के लिए कुछ कदम उठाए हैं।
मोदी ने कहा कि मेरा मानना है कि नीतिगत स्थिरता और हमारे अच्छे इरादों के संकेत के साथ विदेशी निवेश अपने आप आएगा। भारत निवेश के लिए शानदार डेस्टीनेशन है। हम विचार विमर्श के लिए तैयार हैं और विदेशी निवेश आमंत्रित करने के लिए सभी बाधाओं को हटाने का काम करेंगे।