फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईबे ने स्नैपडील में लगाया पैसा, रकम का खुलासा नहीं

Wed, 05 Jun 2013 02:29 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन मार्केटप्लेस कंपनी ईबे ने ई-कॉमर्स फर्म स्नैपडील में निवेश किया है। हालांकि, उसने कितनी रकम लगाई है, इसका खुलासा नहीं किया गया। दोनों कंपनियों के बीच कॉमर्शियल पार्टनरशिप भी हुई है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि यह डील 3-5 करोड़ डॉलर की है, जिसमें एक जापानी कंपनी की ओर से इनवेस्टमेंट भी शामिल है।

ईबे ने एक बयान में कहा, 'इस पार्टनरशिप से ईबे और स्नैपडील के मर्चेंट के लिए और कंज्यूमर डिमांड खींचने की कोशिश होगी। साथ ही तेजी से बढ़ते बाजार में भारतीय ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे।' हालांकि, डील और निवेशकों के बारे में उसने कोई खुलासा नहीं किया है।

इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की रिसर्च का हवाला देते हुए ईबे ने कहा कि भारतीय ई-कॉमर्स बाजार 2012 में 1.2 अरब डॉलर से बढ़कर इस साल के अंत तक 1.8 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


कंपनी के एशिया पैसिफिक सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और एमडी जे ली ने कहा, 'भारत में ऑनलाइन शॉपिंग की ग्रोथ दिलचस्प दौर से गुजर रही है। हमने कॉम्पलीमेंट्री मॉडल, बढ़िया मैनेजमेंट टीम और मजबूत ब्रांड की वजह से स्नैपडील के साथ पार्टनरशिप का फैसला किया है।'
विज्ञापन


1995 से अपना सफर शुरू करने वाली ईबे दुनिया के सबसे बड़े ऑनलाइन मार्केटप्लेस में से एक है और उसके पास 10 करोड़ से ज्यादा एक्टिव यूजर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें