उसने सोचा तो यही था कि प्रॉम पार्टी में सिर्फ वो ही नजर आएगी लेकिन हुआ ठीक इसका उल्टा।
हफपोस्ट की खबर के मुताबिक, सिल्वरडेल में रहने वाली ब्रिटनी मिंडर ने प्रॉम पार्टी के लिए अपनी बेस्ट ड्रेस पहनी थी लेकिन जब वो पार्टी के लिए पहुंची तो अंदर भी नहीं जा पाई। स्टाफ ने उसे साफ शब्दों में कह दिया कि वो अंदर नहीं जा सकती क्योंकि उसके गाउन से क्लीव्ज नजर आ रहे हैं।
वो घर जाए और दूसरी ड्रेस पहनकर आए या फिर कोई दुपट्टा ले ले। मिंडर ने स्टाफ को कहा कि वो ये ड्रेस पहनकर पहले भी कई पार्टीज में जा चुकी है। लेकिन स्टाफ ने उसे पार्टी में आने की अनुमति नहीं दी।
वहीं दूसरी ओर मिंडर के अभिभावकों ने स्टाफ को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए कहा है। उनका कहना है कि उनकी बेटी का शारीरिक डील-डौल कैसा भी है लेकिन स्टाफ को ऐसा नहीं करना चाहिए था।
उनका कहना है कि हर औरत का शरीर एक सा नहीं होता है। उनकी बेटी का शरीर औरों से अलग है लेकिन उसका मजाक उड़ाने का हक किसी को नहीं है।