फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदी के बावजूद मिला 29 लाख लोगों को रोजगार

Tue, 18 Mar 2014 04:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदी के दौर से गुजरने के बावजूद भारतीय विनिर्माण क्षेत्र में 11वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान रोजगार में 28.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। उद्योग संगठन 'एसोचैम' की इकोनामिक रिसर्च ब्यूरो की जारी वार्षिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2007-08 से 2011-12 के बीच पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में 29 लाख नये रोजगार सृजित हुए।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2007-08 में इस क्षेत्र में एक करोड़ चार लाख 50 हजार रोजगार उपलब्ध थे जबकि वित्त वर्ष 2011-12 के दौरान इस क्षेत्र में एक करोड़ 34 लाख 30 हजार लोग काम कर रहे थे। यदि आने वाले दिनों में विनिर्माण क्षेत्र में तेजी आती है और देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होता है तो 12वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान 32 लाख और लोगों को रोजगार मिल सकता है।

इस क्षेत्र में रोजगार सृजन में सबसे ज्यादा योगदान खाद्य पदार्थों, धातु, अधातु खनिज उत्पाद, वाहन, मशीन एवं उपकरण, सिले-सिलाए वस्त्र, रबड़ और प्लास्टिक उद्योग का रहा है। पिछली पंचवर्षीय योजना के दौरान रोजगार में 20 प्रतिशत से भी ज्यादा की बढ़ोत्तरी हुई।
विज्ञापन


वहीं, रासायनिक उत्पादों से जुड़े उद्योगों में रोजगार के 24.5 प्रतिशत अवसर कम हुये हैं। राज्यवार विनिर्माण क्षेत्र में 29 लाख नये रोजगार के अवसरों में 14.5 प्रतिशत योगदान के साथ तमिलनाडु सबसे आगे रहा जबकि महाराष्ट्र का 14 तथा गुजरात का 10 फीसदी योगदान रहा।

वहीं, अनुपात के आधार पर रोजगार वृद्धि में इस क्षेत्र में उत्तराखंड सबसे आगे रहा। इसके बाद क्रमश: बिहार (70 प्रतिशत), ओडिशा (54 प्रतिशत) और महाराष्ट्र (38.8 प्रतिशत) का स्थान रहा। सबसे कम नौ प्रतिशत रोजगार वृद्धि दर पंजाब में रही जबकि केरल में 10.5, हरियाणा में 14, उत्तर प्रदेश में 15 और छत्तीसगढ़ में 19 प्रतिशत की दर से विनिर्माण क्षेत्र में रोजगर के अवसरों में बढ़ोत्तरी हुई।

एसोचैम ने विनिर्माण क्षेत्र की कंपनियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में टिके रहने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें इस क्षेत्र के लिए कुशल कर्मी के रूप में तैयार करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें