पेट्रोल 65 पैसे सस्ता होने के बाद अब डीजल के दाम घटने का इंतजार है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की गिरावट के चलते डीजल की खुदरा बिक्री पर तेल कंपनियों का मुनाफा बढ़कर 1.90 रुपये तक पहुंच गया है, जबकि दो हफ्ते पहले डीजल पर तेल कंपनियों की ओवर रिकवरी (फायदा) सिर्फ 35 पैसे प्रति लीटर था।
बढ़ती ओवर रिकवरी के चलते दीपावली से पहले डीजल दो से ढाई रुपये तक सस्ता हो सकता है। पेट्रोलियम मंत्रालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सस्ते डीजल के लिए अभी कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी से वापस लौटने के बाद कैबिनेट में डीजल की कीमतों के मुद्दे पर विचार किया जाएगा।