कांग्रेस ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के माफिया डॉन से राजनेता बने डीपी यादव के साथ मंच साझा करने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चोर-चोर मौसेरे भाई। साथ ही पार्टी ने शाह के हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ मुजरेवाला संबोधन पर भी ऐतराज जताया है।
पार्टी प्रवक्ता आनंद शर्मा ने हरियाणा में एक रैली के दौरान शाह और डीपी यादव के एक मंच होने पर कहा कि हम भाजपा अध्यक्ष को कोई सलाह नहीं दे सकते हैं। वे जिसका साथ चाहें रखें लेकिन एक पुरानी कहावत है कि चोर-चोर मौसेरे भाई।
साथ ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लेकर शाह द्वारा की गई टिप्पणी पर शर्मा ने कहा कि वह शाह द्वारा इस निम्न स्तर की भाषा पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकते।