फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनाफे में तेल कंपनियां, फिर भी महंगा हो सकता है डीजल

Wed, 03 Oct 2012 12:25 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार आम आदमी पर महंगाई का बोझ बढ़ाती ही जा रही है। एक ओर जहां सरकार अगले 6 माह में डीजल के दाम में 4 से 5 रुपए का इजाफा करने की सोच रही है वहीं दूसरी ओर तेल कंपनियां 16 सितंबर से प्रति लीटर पेट्रोल पर करीब दो रुपए का मुनाफा कमा रही हैं। कुछ भी हो, महंगाई से परेशान जनता को राहत नहीं जा रही है। वैसे कहा जा रहा है कि कंपनियां पेट्रोल के दाम घटा सकती हैं। लेकिन अभी आने वाले कुछ हफ्तों में ऐसा कुछ प्रतीत नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


रुपए को मिली मजबूती
डॉलर के मुकाबले रुपए के मजबूत होने से तेल कंपनियों को कच्चा तेल सस्ता पड़ रहा है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेल के दाम भी गिरे है। 16 से 30 सितंबर के बीच कच्चे तेल के भाव 113.64 डॉलर से गिरकर 109.9 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं। इस पखवाड़े में रुपया भी प्रति डॉलर के मुकाबले 55.47 से गिरकर 53.65 रुपए पर आ गया है।

डीजल पर सब्सिडी घटाने की तैयारी
सूत्रों के मुताबिक सरकार मार्च 2013 तक डीजल पर 14 रुपए की सब्सिडी को 8-9 रुपए करने की तैयारी में हैं।  इससे पहले भी सरकार डीजल के दाम में 5 रूपए की बढ़ोतरी कर चुकी है। जिसका काफी विरोध हुआ था। सब्सिडी के कारण सरकार का घाटा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें