फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के कई क्षेत्रों में एफडीआई की जरूरत: गडकरी

Wed, 03 Oct 2012 11:19 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रिटेल में एफडीआई के विरोध में सड़कों पर उतरी भाजपा ने देश में ज्यादातर क्षेत्रों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की वकालत की है। पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा है कि आज विदेशी निवेश इसलिए नहीं आ रहा है क्योंकि देश में इसके लिए उचित माहौल नहीं है।
विज्ञापन


कई क्षेत्रों में एफडीआई लाना होगा
कांग्रेस की नीतियों पर बरसते हुए गडकरी ने कहा कि 60 साल पहले जवाहरलाल नेहरू गरीबी हटाने की बात कह रहे थे और आज पंडित जी का पड़पोता भी गांव-गांव जाकर गरीबी हटाने की बात कह रहा है, लेकिन कांग्रेस राज में गरीबी नहीं हटी। यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा स्टडी सर्किल के ‘विकास की राजनीति’ कार्यक्रम में गडकरी ने हालांकि रिटेल में एफडीआई का जिक्र नहीं किया, लेकिन देश के खस्ताहाल बुनियादी ढांचे का उदाहरण देकर कहा कि कई क्षेत्रों में एफडीआई लाना होगा।

सभी गांवों में बिजली, पानी, सड़क नहीं
नेहरू की नीतियों पर सवाल उठाते हुए गडकरी ने कहा कि कांग्रेस ने सुई से लेकर रेल बनाने का काम सरकार को सौंप दिया। मगर सरकार का काम व्यवसाय करना नहीं, बल्कि नीतियां बनाना होता है। मुंबई के अर्थशास्त्रियों के अनुमान के अनुसार आजादी से अब तक सरकार ने विभिन्न उपक्रमों में लगभग 560 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया गया, लेकिन हर क्षेत्र घाटे में है। आज भी सभी गांवों में बिजली, पानी, सड़क नहीं है।
विज्ञापन


नेताओं और कार्यकर्ताओं को दी नसीहत
कभी सरकारी नियंत्रण के कारण फोन करना भी बहुत महंगा था, लेकिन अब प्रतिस्पर्धा के चलते उपभोक्ताओं को फायदा हुआ। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश के विकास के लिए भाजपा अपना दृष्टिपत्र-2025 तैयार करने में लगी है। दिसंबर तक इसे जारी कर देगी। गडकरी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी जमकर नसीहत दी। उन्होंने कहा कि यदि हम मिल कर काम करें तो कुछ भी असंभव नहीं है। उन्होंने इस नसीहत से कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में जुट जाने का संदेश भी दे दिया। इस मौके पर भाजयुमो अध्यक्ष व सांसद अनुराग ठाकुर समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें