देश के निजी क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी डीएचएफएल ने सभी वेतनभोगी होम लोन ग्राहकों के लिए दिवाली धमाका ऑफर के तहत आकर्षक फिक्स्ड प्रोसेसिंग फीस स्ट्रक्चर पेश किया है। यह त्योहारी ऑफर चालू है और 31 अक्तूबर 2014 तक उपलब्ध रहेगा।
डीएचएफएल की ओर से जारी बयान के मुताबिक 30 लाख रुपये तक के लोन पर ग्राहकों को 5,000 रुपये फिक्स प्रोसेसिंग फीस के साथ डॉक्यूमेंट चार्ज और टैक्स देना होगा। वहीं, 30 लाख से 75 लाख रुपये तक के लोन पर फिक्स 10,000 रुपये और डॉक्यूमेंट चार्ज व टैक्स देने होंगे। जबकि, 75 लाख रुपये से अधिक लोन पर ग्राहकों को फिक्स 20,000 रुपये के अलावा डॉक्यूमेंट चार्ज व टैक्स की अदायगी करनी होगी। डॉक्यूमेंट चार्ज में लोन कागजातों पर फ्रेंकिंग, स्टैंपिंग व सीईआरएसईएआई आदि शुल्क शामिल हैं।
डीएचएफएल के प्रेसिडेंट एवं सीओओ देव शंकर त्रिपाठी का कहना है कि डीएचएफएल दिवाली धमाका हमारी तरफ से एक और पहल है, जिसके तहत प्रत्येक भारतीय को घर खरीदने के लिए प्रोत्साहन किया जाएगा। त्योहारी सीजन के दौरान हमारा मानना है कि फिक्स्ड प्रोसेसिंग फीस स्ट्रक्चर ग्राहकों को घर खरीदने के लिए एक और वजह बनेगा। यह ऑफर देशभर में डीएचएफएल के ऑफिसों पर उपलब्ध हैं।