फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीएच ने रिलायंस के जांच प्रस्ताव को किया खारिज

Mon, 10 Dec 2012 09:57 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय (डीजीएच) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के केजी डी-6 ब्लॉक में तीन नई प्राकृतिक गैस खोजों की पुष्टि करने के लिए एक ही जांच करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। डीजीएच ने कहा है कि प्राकृतिक गैस खोजों की पुष्टि के लिए इनकी अलग-अलग जांच जरूरी है क्योंकि यह एक दूसरे से दूर और असंबद्ध हैं।
विज्ञापन


तेल मंत्रालय की तकनीकी इकाई डीजीएच ने फरवरी 2010 से डी-29, डी-30 और डी-31 को प्राकृतिक गैस के खोजे गए नए ब्लॉकों के रूप में मान्यता नहीं दी है। डीजीएच के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इन खोजों की पुष्टि के लिए उसके द्वारा निर्धारित जांच पूरी नहीं कराई है, जिसके चलते मान्यता नहीं दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और उसकी साझीदार बीपी ने 8 अक्तूबर को अपनी तीनों नई खोजों के व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए इनका सिंगल ड्रिल स्टेम  टेस्ट (डीएसटी) करने का प्रस्ताव पेश किया था। जबकि, डीजीएच तीनों खोजों का अलग-अलग डीएसटी करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें